बिहार

भारत नेपाल बॉर्डर जोगबनी से भारी मात्रा में नशीली दवा एवं सूई के साथ एक महिला गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिले के भारत नेपाल सीमावर्ती जोगबनी में नशीली दवा माफियाओं पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा से सटे पीलर संख्या-180 के समीप नशीली दवा एवं सूई के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला जोगबनी वार्ड तीन निवासी रजिया खातून बताया गया है। वहीँ एसएसबी जवानों ने आवश्यक पूछताछ के बाद कई कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार महिला को नशीली दवा के साथ जोगबनी पुलिस को सौंप दिया है ।

Advertisements
Ad 1

उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गिरफ्तार महिला के बैग से 18845 नशीली दवा एवं 1925 नशीली सूई बरामद किया गया है। बता दें कि सीमा पर लगातार एसएसबी के जवानों के द्वारा नशीली पदार्थों के साथ कई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। परंतु सीमावर्ती बॉर्डर जोगबनी क्षेत्र के महिला तस्कर पर की गई कार्यवाही से जरा भी भय नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं पैसे की लालच में भोले भाले महिला को नशे के कारोबारी अपने चाल में फंसाकर उनसे तस्करी करवाते हैं। तस्करी के पीछे बड़े-बड़े तस्करों का हाथ है। जो सीमा पार नेपाल में बैठकर नशीली पदार्थ का कारोबार करते हैं।

Related posts

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

error: