बिहार

व्यापारियों एवं राहगीरों के सेवार्थ हेतु स्थाई वाटर कूलर जलधारा की स्थापना की गई

20250428 202920

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मच्छरहट्टा जल ही जीवन है को मानवता प्रदान करते हुए आज उत्तर बिहार की मशहूर मनिहारी मंडी मच्छरहट्टा स्थित विष्णु मार्केट के बाहर व्यापारियों एवं राहगीरों के सेवार्थ हेतु स्थाई वाटर कूलर जलधारा की स्थापना की गई यह जलधारा पटना सिटी के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय हरिप्रसाद झुनझुनवाला धर्मपरायण की स्तंभ स्वर्गीय जीवनी देवी झुनझुनवाला की पुण्य स्मृति में पुत्र चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला द्वारा इसकी स्थापना की गई

img 20250428 wa00142158894654476420367

इस जलधारा का उद्घाटन परिवार के बारिश युवराज और सिद्धार्थ ने फीता काटकर किया इस अवसर पर 2000 लोगों के बीच भंडारे का भव्य आयोजन भी किया गया इस अवसर पर विनोद झुनझुनवाला संजय रोहित प्रशांत झुनझुनवाला सतीश अग्रवाल सहित व्यापारी वर्ग के काफी लोग सक्रिय थे जैसा की विदित हो की बिहार कि बड़ी मंडी होने के बावजूद ना आज तक सरकार का नगर निगम का ध्यान इस ओर गया स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की इसी तरह की जलधारा की स्थापना सरकार अपने द्वारा भी सभी व्यापारी मंडियों में स्थापना करें

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!