बिहार

फुलवारीशरीफ में आज पहुंचेगा कर्पूरी रथ, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

फुलवारीशरीफ, अजित। जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कर्पूरी रथ का फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल 2025 को भव्य स्वागत किया जाएगा. इसे लेकर फुलवारी शरीफ प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित जदयू कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने की।

बैठक में पूर्व मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए तैयारियों का जायजा लिया. तय किया गया कि सुबह 11 बजे से बल्लमीचक मोड़, ब्रह्मपुर बाजार, चिल्लबिली मोड़, गंजपर, हिन्दुनी, बभनपुरा मोड़ और जानीपुर पुल के पास स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे. वहीं दोपहर 2 बजे अधपा में जनसंवाद कार्यक्रम के साथ कर्पूरी रथ का भव्य स्वागत किया जाएगा।

श्याम रजक ने अपील की कि सभी जदयू और अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं. उन्होंने बताया कि कर्पूरी रथ यात्रा का उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुँचाना है. विशेषकर अति पिछड़ा समाज को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके सशक्तिकरण की दिशा में जागरूक करना भी इस यात्रा का अहम मकसद है।

इस अवसर पर जदयू विधानसभा प्रभारी प्रिय रंजन पटेल, पटना ग्रामीण उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, बीस सूत्री सदस्य राजू रजक, महानगर अध्यक्ष मो० मिनहाज, भीम पंडित, अरविन्द कुमार दांगी, लाल बाबू पंडित, उपेंद्र प्रसाद वर्मा, डॉ० अनीस कुमार गुप्ता, महानगर सचिव राकेश यादव, डॉ० अजय कुमार सिन्हा, पैक्स अध्यक्ष विनोद सिंह, गुड्डू रजक और अरविंद शर्मा समेत कई जदयू नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

error: