बिहार

पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात, 2 घंटे तक पुलिस ने शहर में दौड़ाया…

20260112 113636

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना पुलिस ने अपहृत युवक को महज 2 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया है। ताजा मामला पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास का है जहां से एक बाइक सवार युवक को जबरन एक Nexon कार में मारपीट कर बिठाया और वहां से एक अन्य अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के साथ फरार हुए।इस मामले की जानकारी देते हुए पटना सदर एसपी श्री अभिनव ने बताया कि कंकड़बाग थाना पुलिस को घटना स्थल से फोन कर घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर लगे आई ट्रिपल सी के कमांड सेंटर से संपर्क साधा और घटना की सत्यता की जांच की घटना की पुष्टि होते ही वरीय पुलिस अधीक्षक और सदर एएसपी को सूचना दी गई जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सादर एसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया गया।बताया जा रहा है कि 12 दिन पहले पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स स्टेडियम के समीप कुछ अज्ञात युवकों का चाय पीने के दौरान पीड़ित सुमित कुमार से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसका अपहरण कर मारपीट के इरादे से उसे जबरन के कार में बिठाकर ले जा रहे थे।

गठित टीम ने टेक्निकल मदद से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात कार सवार युवकों का पीछा किया जिस क्रम में बहादुरपुर बगीचा के पास टीम पहुंची जहां से अपहृत युवक को सकुशल बरामद किया गया घटना स्थल से एक अन्य बाइक की बरामदगी पुलिस ने की है ।वही उस Nexon कार और उसपर सवार अपहर्ताओं की तलाश में पुलिस जुटी है ।फिलहाल अपहर्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर है पुलिस का दावा है कि अपहर्ता जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक सदर अभिनव कुमार ने बताया कि कंकड़बाग थाना क्षेत्रांतर्गत एक युवक के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त 01 बाइक जब्त की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!