बिहार

रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में उमड़ा मरीजों का जनसैलाब

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक स्थित सनातन धर्मसभा भवन परिसर में रविवार को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा स्वर्गीय रो. नवनीत बल्लभ जी की स्मृति में 11 जनवरी 2026 को इस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पटना समेत आसपास के जिलों से सैकड़ों जरूरतमंद मरीज पहुंचे।

शिविर का उद्घाटन माननीय बिहारx विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव, पटना साहिब के माननीय विधायक श्री रत्नेश कुमार, रोटरी 3250 की मंडलाध्यक्षा (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) रो. नम्रता, एसिस्टेंट गवर्नर रो. उमेश कुमार एवं रोटरी पटना सिटी सम्राट के अध्यक्ष रो. अभिषेक पैट्रिक, सचिव रो. ओम प्रकाश, कोषाध्यक्ष रो. मधुबाला पाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. विजय कुमार यादव, को-चेयरमैन रो. देवराज बल्लभ एवं रो. डॉ. अभिषेक गोलवारा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर इस शिविर के उद्घाटनकर्ता माननीय बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी पटना सिटी सम्राट समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय और सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन जैसे कार्यक्रम गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आज भी समाज में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो आर्थिक तंगी के कारण आंखों का इलाज नहीं करा पाते, ऐसे में रोटरी द्वारा आयोजित यह शिविर उन्हें नई रोशनी और नया जीवन देने का कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री रत्नेश कुमार ने कहा कि रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा आयोजित यह निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। आज भी समाज में ऐसे हजारों लोग हैं जो गरीबी के कारण इलाज नहीं करा पाते और धीरे-धीरे अपनी आंखों की रोशनी खो देते हैं। ऐसे में रोटरी जैसे सामाजिक संगठन का आगे आकर सेवा करना वास्तव में मानवता की मिसाल है। मैं रोटरी परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देता हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित होते रहेंगे।

Advertisements
Ad 1

वहीं रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. नम्रता ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। रोटरी पटना सिटी सम्राट ने इस शिविर के माध्यम से यह साबित कर दिया है कि सेवा यदि निस्वार्थ भाव से की जाए तो उसका प्रभाव बहुत व्यापक होता है। स्वर्गीय रो. नवनीत बल्लभ जी की स्मृति में आयोजित यह शिविर न केवल एक श्रद्धांजलि है, बल्कि उनके समाजसेवा के विचारों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी है। रोटरी 3250 को इस क्लब पर गर्व है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रो. अभिषेक पैट्रिक एवं सचिव रो. ओम प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया और शिविर एवं रोटरी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष रो. अभिषेक पैट्रिक ने बताया कि इस शिविर में लगभग 700 मरीजों की आंखों की जांच रो. डॉ. अभिषेक गोलवारा द्वारा की गई। चयनित मरीजों का ऑपरेशन रो. डॉ. अभिषेक गोलवारा एवं उनकी टीम द्वारा आर.पी. गोलवारा हॉस्पिटल, चौक, पटना सिटी में चार चरणों में किया जाएगा।

शिविर की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि यहां जरूरतमंद लोगों के लिए भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत वार्ड 70 के वार्ड पार्षद रो• बिनोद कुमार के सौजन्य से लगभग 85 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं था, उनका ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर कार्ड बनाया गया, जिससे वे भविष्य में सरकारी अस्पतालों एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज का लाभ उठा सकें। इस पहल से बड़ी संख्या में गरीब एवं असहाय लोगों को सीधा लाभ मिला और उन्होंने रोटरी पटना सिटी सम्राट का आभार व्यक्त किया।

शिविर की एक और उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. नम्रता सहित कई रोटेरियन सदस्यों ने नेत्रदान एवं अंगदान का संकल्प लिया और इसके लिए विधिवत फॉर्म भी भरे। इस अवसर पर रो. नम्रता ने कहा कि नेत्रदान और अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने सभी लोगों से आगे आकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की। रोटरी सदस्यों द्वारा लिया गया यह संकल्प शिविर में उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम चेयरमैन रो. विजय कुमार यादव ने किया। मंच संचालन रो. संजय कुमार सिन्हा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन चयनित अध्यक्ष रो. अभिषेक राज द्वारा प्रस्तुत किया गया।

शिविर में सभी मरीजों के शुगर और बीपी की जांच भी की गई तथा अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के अंतर्गत सभी आए हुए लोगों के लिए दिन का भोजन, चाय और बिस्कुट की व्यवस्था की गई। क्लब सचिव रो. ओम प्रकाश ने क्लब द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर रो• पूजा ऑन शर्मा, रो. एम.ई. हक, रो. डॉ. अनिल प्रकाश, रो. संजीव कुमार यादव, रो. राजेश कुमार, रो. ललित अरोड़ा, रो. प्रमोद कुमार, रो. सचिन कुमार, रो. सुमित कुमार चंद्रवंशी, रो. दिनेश भदानी, रो. सरज कपूर, रो. बी.एन. कपूर, रो. लता कपूर, रो. भोला केसरी, रो. राजेन्द्र प्रसाद, रो. विनय कुमार लांबा, रो. नितिन मुकेश, रो. जे.पी. पाल, रो. विनोद कुमार, रो. गोविंद चौधरी, रो. जे.पी. जायसवाल, रो. मनोज कुमार, रो. संजय कुमार, रो. नसीम अख्तर, रो. राज किशोर, रो. कविता अरोड़ा, रो. देवेश नवाडिया, रो. रूचिता नवाडिया, रो• ओम प्रकाश पप्पू, रो• राजीव कुमार, रो• राम कुमार, रो• राजेश दीवान, रो• प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण में स्थल चयन लिए पटना से पहुंची टीम ने किया निरीक्षण

उद्योग विभाग का कैम्प : 25 लाभुकों को 250 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति मिली

मुख्यमंत्री ने नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता खिलाड़ी सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

error: