पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला सुधार समिति के महासचिव राकेश कपूर ने एक बयान जारी करते हुए बताया है कि सच को कभी नहीं दबाया जा सकता है।
उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पार्षद का हवाला देते हुए बताया है कि शिव मंदिर, गोसाई कटरा, फुलौड़ी गंज के नाम से मशहूर मंदिर की गायब की हुई संचिका को न्यास पार्षद ने पुनः खोल कर संबंधित धर्म कंटकों को नोटिस जारी कर 6, जनवरी 2022 को साक्ष्य के साथ न्यास पर्षद में उपस्थित होने का आदेश दिया था।
उसके बाद से तिथि दर तिथि सुनवाई के उपरांत अब केस अंतिम पायदान पर पहुँच चुका है और निर्णय बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के बोर्ड की जल्द होने वाली बैठक में किया जायगा।
ज्ञात हो कि इस सार्वजनिक मंदिर को हिन्दू समाज के धर्म कंटको ने अपने कब्जे में ले कर आम लोगों की नजर से दूर कर रखा है। वर्तमान में बिहार सरकार मठ, मंदिरों की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने के लिए सक्रिय हो उठी है, जिसके उपरांत उम्मीद की किरण दिखती है।
मालूम हो कि शिव मंदिर, गोसाई कटरा, थाना चौक की जमीन पर ही भगवती लक्ष्मी बाजार, हेम प्लाजा सह जनता होटल बना है। इससे लाखों रूपये महीनों की आमदनी होती है और दूसरी ओर जमीन के मालिक श्री शिव भगवान अपनी बदहाली पर मंदिर सहित नजरबंद हो आंसू बहा रहे हैं।
