बिहार

18 जनवरी को सुधा डेयरी में दही खाओ इनाम पर प्रतियोगिता होगी आयोजित

फुलवारी शरीफ़, अजीत। पटना डेयरी प्रोजेक्ट सुधा के द्वारा वर्ष 2012 से प्रारम्भ की गई “दही खाओ ईनाम पाओ” प्रतियोगिता का आयोजन मकर संक्रान्ति के बाद इस वर्ष भी दिनांक 18.01.2024 को पटना डेयरी प्रोजेक्ट, फुलवारीशरीफ, पटना के प्रांगण में किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हैदरावाद, दिल्ली एवं अन्य सभी राज्यों के प्रतियोगियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है.

इस प्रतियोगिता के लिए महिला, पुरूष एवं वरिष्ठ नागरिक को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है.कोई भी महिला एवं पुरूष जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो, इसमें भाग ले सकते हैं. प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागी दिनांक 14.01.2024 से 17.01.2024 तक मोबाईल संख्या 6204381026 पर अपना नाम, पता, उम्र, लिंग एवं मोबाईल नं० लिखकर एस.एम.एस. करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 17.01.2024 संध्या 5.00 बजे तक है.प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागी को 3 मिनट का समय दिया जाता है एवं उनके द्वारा दही की अधिकतम मात्रा खाने वाले को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में विजेता घोषित किया जाता है.

Advertisements
Ad 1

पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक रूपेश कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूर्व में बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही उत्सुकता से आयोजित होता था जिसमें दही, रसगुल्ला एवं अन्य कई दूध उत्पाद का प्रतियोगिता कर लोगों को खाने-पीने में जागरूकता बढ़ाई जाती थी.इसी ग्रामीण परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सुधा पिछले 12 साल से इस प्रतियोगिता का आयोजन कराती रही है. हर साल प्रतिभागियों की संख्या बढ़ती जा रही है एवं लोग इस कौतुहलपूर्ण प्रतियोगिता को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं. स्वास्थ्य का खयाल रखते हुए 18 साल से कम उम्र के बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाती है.

Related posts

गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस–अपराधी मुठभेड़, कुख्यात गैंग का शूटर घायल!

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

error: