उत्तरप्रदेश

देवउठनी एकादशी एवं बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने किए दर्शन-पूजन

लखनऊ,  अवनीत कुमार शर्मा : सनातन धर्म की आस्था, श्रद्धा और भक्ति के पावन पर्व देवउठनी एकादशी एवं बाबा श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के शुभबैंक अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर के निकट बाबा श्री खाटू श्याम जी के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस पावन अवसर पर बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने बाबा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त देशवासियों के कल्याण और सनातन धर्म की उन्नति की मंगलकामना की।

इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित दीपक दुबे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न कराई तथा बाबा श्री खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्रदान किया।

बाबा खाटू श्याम जी की भक्ति त्याग और समर्पण का प्रतीक

इस अवसर पर हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने कहा कि बाबा खाटू श्याम जी महाभारत काल के महान योद्धा बर्बरीक के रूप में पूजनीय हैं। उनका शीश दान त्याग, वचनबद्धता और भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। भगवान श्रीकृष्ण के वरदान के कारण कलियुग में वे श्याम नाम से पूजे जाते हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है। जो भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से बाबा के दरबार में पहुंचता है, वह अपने दुख-दर्द बाबा के चरणों में अर्पित कर मानसिक शांति और नई ऊर्जा प्राप्त करता है।

सनातन धर्म के साथ मानव सेवा का भी लें संकल्प

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देवउठनी एकादशी का पर्व धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन से शुभ एवं मांगलिक कार्यों की पुनः शुरुआत मानी जाती है। हमें अपने धार्मिक पर्वों को श्रद्धा और संस्कारों के साथ मनाते हुए गरीबों, असहायों, जरूरतमंदों, गौमाता तथा समाज के वंचित वर्गों की सेवा का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का उद्देश्य सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं, धार्मिक जागरूकता, शिक्षा, गौसेवा और मानव सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।

अंत में हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने बाबा श्री खाटू श्याम जी के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि बाबा सभी देशवासियों के जीवन से दुख, संकट और परेशानियां दूर करें तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखें।इस पावन अवसर पर बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Related posts

पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिला मुख्यालय एवं तहसीलो पर निकाली जा रही

पुलिस ने सात आरोपी गिरफ्तार 2.52 लाख रुपये नकद समेत चोरी का सामान बरामद!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन