फतुहा, (न्यूज़ क्राइम 24) फतुहा विधानसभा क्षेत्र के जल्ला मंडल में 5 नवंबर 2026 को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीरज शर्मा, प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता एवं वक्ता शामिल हुए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने और पार्टी की बात जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शशिरंजन, पटना ग्रामीण प्रभारी संजीव यादव, कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद यादव, सह-संयोजक एवं जल्ला मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह और युवा मोर्चा के प्रदेश पूर्व मंत्री सुनील यादव ने किया।
इसके अलावा फतुहा विधानसभा के मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, विपुल सिंह, विनोद शर्मा, वीर बहादुर सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता रविश कुमार सिंह, अजय कुमार यादव, मरची पैक्स अध्यक्ष गोपाल शर्मा, सच्चिदानंद यादव, रामभविष सिंह, शत्रुघ्न सिंह, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित कुमार, राजीव रंजन एवं मनोज प्रभाकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करना था।
