बिहार

विधायक पूर्णिमा साहू ने की मिट्टी के दीयों और सजावटी सामानों की खरीदारी

जमशेदपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) दीपावली के पावन पर्व पर स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू साकची के बाराद्वारी स्थित कुम्हारपाड़ा पहुंचीं। धनतेरस के अवसर पर उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात की और कुम्हार भाइयों से पारंपरिक मिट्टी के दीये तथा दीपावली की सजावट से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी की। विधायक के पहुंचने से स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक ने आम लोगों से अपील की कि वे इस दीपावली अपने घर-आंगन को मिट्टी के पारंपरिक दीयों से रोशन करें और स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार की गई सजावटी सामग्रियों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना न केवल हमारी परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करने का माध्यम है, बल्कि स्थानीय कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय कुम्हारों और छोटे कारीगरों से खरीदारी करने से उनकी मेहनत को सम्मान मिलता है और उनके परिवारों की आजीविका को भी सहारा मिलता है।

विधायक ने लोगों से आग्रह किया कि इस दीपावली केवल अपने घरों को ही रोशन न करें, बल्कि जरूरतमंद और गरीब परिवारों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का प्रयास करें। स्थानीय कारीगरों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके हुनर को प्रोत्साहित करना ही त्योहार की सच्ची खुशियों में शामिल है।

Related posts

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन