बिहार

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) लोक आस्था के महापर्व छठ के सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने यमुना-दरधा संगम घाट एवं दक्षिणी काको घाट का स्थल निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

स्वच्छता एवं सुविधाएं: घाटों एवं संपर्क मार्गों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, शौचालय एवं सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के निर्देश।

सुरक्षा व्यवस्था: पुलिस बल एवं गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति, गहरे पानी वाले स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक एवं प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश।

विद्युत सुरक्षा: खुले विद्युत तारों को सुरक्षित करने, आवश्यकतानुसार इंसुलेटेड तार लगाने एवं सुरक्षित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।

जिला पदाधिकारी ने सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने का निर्देश देते हुए आमजनों से घाटों की स्वच्छता बनाए रखने एवं प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।

Related posts

विधायक पूर्णिमा साहू ने की मिट्टी के दीयों और सजावटी सामानों की खरीदारी

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन