बिहार

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

फुलवारीशरीफ, अजीत। एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया. प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. रंग-बिरंगे परिधानों और मनमोहक अंदाज में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

प्रतियोगिता में किसी बच्चे ने पारंपरिक भारतीय वेशभूषा के माध्यम से देश की संस्कृति और परंपरा की झलक पेश की, तो किसी ने अलग-अलग रचनात्मक एवं संदेशपरक किरदारों को जीवंत किया. बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं. उनकी मासूम अदाओं, उत्साह और शानदार प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ हौसला बढ़ाया.

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजेश्वर प्रसाद, उप निदेशक अनिल कुमार एवं बलवंत कुमार ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनमें आत्मविश्वास के साथ रचनात्मक सोच विकसित होती है. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा

पटना सिटी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान’ के तहत प्रबुद्धजन गोष्ठी आयोजित