बिहार

भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सेवेंस सीरीज का उद्घाटन

राजगीर, (न्यूज़ क्राइम 24) नालंदा बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राजगीर खेल परिसर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतरराष्ट्रीय रग्बी सेवेंस सीरीज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे तथा बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय सीरीज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे रहीं मौजूद

भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह सीरीज दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। 23 से 28 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करने के साथ रग्बी को बढ़ावा देना भी है।

इस आयोजन में भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 पुरुष एवं महिला टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर भी मिला। न्यूजीलैंड की टीम की ओर से प्रस्तुत पारंपरिक माओरी ‘हाका’ ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस आयोजन को बिहार में रग्बी सहित अन्य खेलों को प्रोत्साहित करने और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम बताया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजनों से राज्य के खेल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

राजगीर में आयोजित यह सीरीज खेल के माध्यम से दोनों देशों के युवाओं को जोड़ने, आपसी मित्रता बढ़ाने और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर बनी। इससे बिहार की अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की क्षमता को भी नई पहचान मिली है।

Related posts

बिहार में होगी दक्षिण भारतीय फिल्मों की शूटिंग, मुख्यमंत्री से अभिनेता पंकज केशरी ने की मुलाकात

एम्स पटना में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस इलाज के लिए पीएम-राहत योजना शुरू

एम्स पटना में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस इलाज के लिए पीएम-राहत योजना शुरू