बिहार

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पटना में डेजी क्लब का किया शुभारंभ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सगुना मोड़ स्थित आर.के. पुरम, दानापुर में रविवार को बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने डेजी क्लब का भव्य उद्घाटन किया और उसके लोगो का अनावरण किया। युवाओं को खेल, फिटनेस और मनोरंजन से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह क्लब स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। क्लब में युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अपनी क्षमता निखारने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

समारोह में दीघा विधायक संजीव चौरसिया, मसौढ़ी विधायक अरुण मांझी, अभिनेता पंकज केसरी, पत्रकार अजीत कुमार, समाजसेवी राहुल बोब्बा और गायिका हनीप्रिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद हनीप्रिया की मनमोहक छठ गीत प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह और भक्ति का माहौल बना दिया।

क्लब में बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। आयोजकों के अनुसार, यह पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, अनुशासन विकसित करने और फिटनेस के प्रति जागरूक बनने का प्रभावी अवसर प्रदान करेगी। इसके साथ ही, डेजी क्लब क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए मंच उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें उचित मार्गदर्शन देने की प्रक्रिया को भी बढ़ावा मिलेगा। आयोजक एवं स्वागतकर्ता विद्यासागर सिंह, हेमंत कुमार, संतोष कुमार, मुकेश सिंह, निखिल कुमार, शुभम कुमार और अंकित सिंह ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related posts

टीबी का इलाज पूरा होने के बाद भी हर चार में से तीन मरीजों को सांस संबंधी परेशानी : एम्स पटना का अध्ययन

छपरा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने नवप्रवेशित छात्रों का बढ़ाया उत्साह

महावीर मन्दिर में आज मनायी जाएगी देवोत्थान एकादशी