बिहार

राजद के वरिष्ठ नेता खुशनंदन यादव के निधन पर लालू, राबड़ी और तेजस्वी ने जताया शोक

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता खुशनंदन यादव के निधन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के कई नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नेताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

राजद की ओर से जारी शोक संदेश में सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह और उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा सहित अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया।

इसके अलावा सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह, वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, इसराइल मंसूरी, कुमार सर्वजीत, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधान पार्षद कारी मोहम्मद शोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, डॉ. उर्मिला ठाकुर, संजय गुप्ता और मुकुंद सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी संवेदना प्रकट की।

नेताओं ने शोक संदेश में कहा कि खुशनंदन यादव के निधन से राष्ट्रीय जनता दल को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related posts

विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब पटना सिटी ने बनाई मानव शृंखला एवं बच्चों को दी पोलियो की दो बूंद

परसा बाजार में वाहन जांच के दौरान दो देसी कट्टा और 10 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार!

राइस मिल मालिक से पिस्तौल के बल पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी