बिहार

तीनखंभा सीमा चौकी के जवानों ने 43.125 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर को पकड़ा

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं वाहिनी बथनाहा के जवानों ने 43.125 लीटर नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मौके से एक होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज टीलाठी निवासी परमानंद सरदार (56) के रूप में हुई है।

इंस्पेक्टर रंजीत मोहंता ने बताया कि, शनिवार को आसूचना के आधार पर एसएसबी की सीमा चौकी तीनखंभा के जवानों ने विशेष गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 196/03 के समीप बौरहा गांव के वार्ड संख्या 9 में सीमा से करीब 150 मीटर भारत की ओर नेपाल से आ रहे एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न ब्रांड की कुल 43.125 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। इसमें उमंगा की 20 बोतल, दिलवाले की 75 बोतल, ब्रिक्स की 20 बोतल, एमडीओवेल्स की 11 बोतल तथा गोल्ड 5000 बीयर के नौ केन शामिल हैं। शराब की कुल मात्रा 43.125 लीटर बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान एक होंडा मोटरसाइकिल (नंबर BR 50Q 3136) भी जब्त की गई। एसएसबी ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से आधार कार्ड भी बरामद किया है।

एसएसबी द्वारा जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार व्यक्ति और जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मध्य निषेध विभाग, अररिया को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई को भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: