बलिया, संजय कुमार तिवारी : बांसडीह रोड थाना अन्तर्गत ग्राम आसचौरा और ग्राम चोकन में महिलाओं द्वारा जिउतिया व्रत में मडुवा के आटा की बाटी/रोटी खाने से लगभग 40-45 महिलाएं बीमार हो गई, जिन्हें परिजनों ने पीएचसी बांसडीह और जिला अस्पताल बलिया व प्राइवेट हॉस्पिटल सहतवार में भर्ती कराया गया है।
वही जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने दोनों गांवों व अस्पतालों का निरीक्षण किया है, मुख्य चिकित्साधिकारी अपनी टीम द्वारा सभी उपचारित महिलाओं का इलाज किया जा रहा है सभी महिलाएं सुरक्षित है मौके पर शांति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है।
