बिहार

बिहार : नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार अलर्ट, सीएम ने गंगा पथ का किया निरीक्षण

पटना, नरेश अग्रवाल : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जेपी गंगा पथ पहुंचकर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन को कोई परेशानी न हो और 48 घंटे तक सतत निगरानी की जाए।

सीएम ने कहा कि इस बार गंगा, गंडक और सोन में रिकॉर्ड पानी आया है, जबकि बिहार में 32% कम बारिश हुई है। राहत एवं बचाव के लिए एयरफोर्स से भी मदद मांगी गई है। सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

मौके पर सचिव संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा मौजूद रहे।

Related posts

आम आदमी पार्टी, बिहार में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव लड़ेगी

सेवा पखवाड़ा के तहत गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, लाभार्थियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र

बिहार में हाईवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, निवेश और औद्योगिक गतिविधियां : नितिन गडकरी

error: