बिहार

आम आदमी पार्टी, बिहार में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव लड़ेगी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आम आदमी पार्टी (आप), बिहार ने आगामी शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी की ओर से बुधवार को प्रदेश कार्यालय, पटना में प्रेस वार्ता आयोजित कर चुनावी भागीदारी और उम्मीदवारों की पहली सूची की जानकारी दी गई।

आप बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि पार्टी शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने चार सीटों के लिए अपने अधिकृत उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जल्द घोषित किए जाने की बात कही गई।

पहली सूची में घोषित उम्मीदवार

  • पटना स्नातक सीट — हिमांशु पटेल
  • दरभंगा शिक्षक सीट — डॉ. शंभूनाथ ठाकुर
  • तिरहुत स्नातक सीट — ऋषि अग्रवाल
  • कोशी स्नातक सीट — अधिवक्ता डॉ. मैथ्यू देव

राकेश यादव ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने चुनाव आयोग से विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र तरीके से कराने की मांग भी की। प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या भूषण, प्रदेश महासचिव केशव प्रसाद, पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा दफ्तुआर, प्रदेश कोषाध्यक्ष रीना श्रीवास्तव, अरुण रजक सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

बिहार : नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार अलर्ट, सीएम ने गंगा पथ का किया निरीक्षण

सेवा पखवाड़ा के तहत गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, लाभार्थियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र

बिहार में हाईवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, निवेश और औद्योगिक गतिविधियां : नितिन गडकरी

error: