बिहार

जिला स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ किया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार के द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ किया गया । जिला अंतर्गत खेल प्रतिभा को उभारने के लिए आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में 25 खेल विधाओं में 6500 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बिहार सरकार खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण व अन्य कई तरह के प्रोत्साहन दे रही है। मेडल लाओ नौकरी पाओ स्कीम के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है।
उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चे इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सभी प्रकार के आवश्यक प्रोत्साहन, ट्रेनिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे कि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर सकें ।

Related posts

मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा संपतचक तक बनेगा नया डाउन रैंप, 82.25 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी

एम्स के पास जंगल से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ईएसआईसी आदर्श अस्पताल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, हिन्दी में कार्यालय कार्य करने पर जोर

error: