बिहार

छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर पुलिस दीदी ने छात्राओं को दिए सुरक्षा के गुर

जमुई, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला के मलयपुर थाना क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर पुलिस प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रभारी थानाध्यक्ष स्वाति कुमारी ने ‘पुलिस दीदी’ के रूप में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और किसी भी परेशानी में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

विद्यालयों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्वाति कुमारी ने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहें और किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा से समझौता न करें। सुनसान जगहों पर अकेले जाने से बचें तथा घर से बाहर निकलने से पहले अपने माता-पिता या अभिभावकों को इसकी जानकारी अवश्य दें।उन्होंने छात्राओं को स्कूल के समय बिना अभिभावकों को बताए कहीं अन्यत्र नहीं जाने की सलाह दी। साथ ही पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और अपनी मेहनत व प्रतिभा के दम पर परिवार, जमुई और बिहार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा संपतचक तक बनेगा नया डाउन रैंप, 82.25 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी

एम्स के पास जंगल से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ईएसआईसी आदर्श अस्पताल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, हिन्दी में कार्यालय कार्य करने पर जोर

error: