उत्तरप्रदेश

बेकाबू थार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत!

मुरादाबाद, अवनीत कुमार शर्मा : कांठ थाना क्षेत्र में हाईवे पर मधुपुरी-इनायतपुरी के पास तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद रियान और एलएलबी छात्र अबुजर के रूप में बताई जा रही है।

हादसे के बाद थार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related posts

गागन नदी किनारे सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनियों के निर्माण का आरोप, कार्रवाई की मांग

पेंशन की फरियाद लेकर डीएम से मिला फरियादी

केजीबीवी सैदनगर में स्काउट-गाइड कैंप का दूसरा दिन संपन्न

error: