पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) खाजेकलां थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़कर घर लौट रही 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा और उसकी सहेलियों के साथ अज्ञात युवकों द्वारा भद्दे कमेंट करने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है।
बताया जाता है कि छात्रा अपनी सहेलियों के साथ कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद युवकों ने छात्राओं पर कथित तौर पर भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिया। छात्राओं ने जब इसका हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे।
घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष ने खाजेकलां थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
