बिहार

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी और मजबूत, मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय बैठक

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी :  भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज, नकली मुद्रा और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए भारत सरकार और बिहार सरकार मिलकर काम करेगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा –

  • भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए SSB, बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां समन्वय बनाकर काम करें।
  • सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और लगातार निगरानी जरूरी है।
  • सीमावर्ती क्षेत्रों में फर्जी म्यूल बैंक खातों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।
  • बैंकों में नकली नोट पहचानने की मशीनें उपलब्ध कराई जाएं।
  • ‘नशा मुक्त भारत 2029’ के लक्ष्य के तहत ड्रग्स तस्करी पर सख्त कार्रवाई हो।
  • सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों की केंद्रीय एजेंसियों के साथ हर महीने समन्वय बैठक हो।
  • गैर-पंजीकृत धार्मिक स्थलों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई हो।
  • सीमावर्ती क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सुरक्षा सर्वोच्च जिम्मेदारी है और सीमा पर किसी भी अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है।

बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी प्रीता वर्मा, प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे, वहीं सीमावर्ती जिलों के डीएम-एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: