शेखपुरा, उमेश कुमार : बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अब स्कूली बच्चे भी आगे आ रहे हैं। +2 श्री कृष्ण उच्च विद्यालय, चेवाड़ा के शिक्षकों और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टीम ने 10 हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट की।शनिवार को विद्यालय के प्रभारी अशोक कुमार, शिक्षक नीरज कुमार और स्काउट गाइड की सदस्य खुशबू कुमारी और रागनी कुमारी ने अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान को कार्यालय प्रकोष्ठ में चेक सौंपा।
इस मौके पर अधिकारियों ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में बच्चों की यह पहल समाज के लिए प्रेरणा है।प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा को देखते हुए विद्यालय परिवार और कैडेट्स ने स्वेच्छा से यह सहयोग राशि जुटाई है।
