बिहार

कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर मंथन सभागार में बैठक, जिले में आचार संहिता लागू

शेखपुरा, उमेश कुमार : बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 को लेकर शनिवार को शेखपुरा कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में हुई, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, मीडिया और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

चुनाव का कार्यक्रम:

  • अधिसूचना: 29 सितंबर 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर
  • नामांकन पत्रों की जांच: 07 अक्टूबर
  • नाम वापसी: 09 अक्टूबर
  • मतदान: 23 अक्टूबर (सुबह 8 से शाम 4 बजे तक)
  • मतगणना: 27 अक्टूबर
  • चुनाव प्रक्रिया समाप्त: 31 अक्टूबर

शेखपुरा में वोटर और केंद्र:

शेखपुरा में कुल 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 4,329 मतदाता (3,493 पुरुष, 836 महिला) वोट डालेंगे।

  • बरबीघा अंचल कार्यालय (भाग-135): 995 वोटर
  • शेखोपुरसराय अंचल कार्यालय (भाग-136): 338 वोटर
  • शेखपुरा BDO कार्यालय (भाग-137): 763 वोटर
  • घाटकुसुम्भा BDO कार्यालय (भाग-138): 383 वोटर
  • नगर परिषद शेखपुरा (भाग-139): 610 वोटर
  • अरियरी अंचल कार्यालय (भाग-140): 748 वोटर
  • चेवाड़ा अंचल कार्यालय (भाग-141): 492 वोटर

निष्पक्ष चुनाव के लिए जिले में 11 कोषांग और हर विधानसभा क्षेत्र में 3-3 फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन किया गया है।

बैठक में बताया गया कि मतदाता को वरीयता क्रम में 1, 2, 3 अंक में लिखकर वोट देना होगा। शब्दों में ‘एक, दो, तीन’ लिखा वोट अमान्य होगा।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: