बिहार

कोल्ड ड्रिंक के गोदाम की आड़ में रखा था शराब का जखीरा, 1062 लीटर विदेशी शराब बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजीत। गौरीचक थाना क्षेत्र के कुशपर ओपी अंतर्गत सोहगी मोड़ के पास पुलिस ने कोका-कोला के गोदाम से 1062 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मकान में बने गोदाम में छापेमारी कर शराब का जखीरा पकड़ा।

बताया गया कि मकान को किराये पर लेकर उसमें कोका-कोला और अन्य कोल्ड ड्रिंक का सामान रखा जाता था. इसी की आड़ में गोदाम में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी. पुलिस के अनुसार मकान मालिक को शराब रखे जाने की जानकारी होने की बात सामने नहीं आयी है।

कुशपर ओपी प्रभारी धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोदाम से 1062 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. गोदाम में कोल्ड ड्रिंक भी रखा जाता था. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस शराब गोदाम तक पहुंचाने वाले लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

error: