बलिया, संजय कुमार तिवारी : जिलाधिकारी कार्यालय पर पहली बार एक व्यक्ति नवीन राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्मदिन पर भगवान हनुमान और कृष्ण की फोटो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को चस्पा कर फूल और दिया जलाकर जन्मदिन मनाया। जिलाधिकारी कार्यालय पर मौजूद फरियादियों को मिठाई बाटकर लोगों के साथ अपनी खुशी को जारी किया।
वही नवीन राय ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है आज का दिन विश्वकर्मा पूजा है और विश्वकर्मा पूजा के दिन भारत सरकार के प्रधानमंत्री का जन्मदिन है भारत का भविष्य के उजाला के लिए दीप जलाया जा रहा है आज कलेक्ट्रेट एक मंदिर है जहां 11 दिए जलाए है अबतक कुल 44 दिया जलाया गया है।मोदी भारत का भविष्य है और नरेन्द्र मोदी विश्वकर्मा भगवान का रूप है मोदी जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है अभी तक खाना नही खाया हूं एक ही बार शाम के समय खाना खाऊंगा।जन्मदिन के दिन जब लड़का होता है शुद्ध घी और बेसन का हलवा बना है शुद्ध घी का लडडू और पापड़ी चढ़ाया हूं।
