बलिया, संजय कुमार तिवारी : रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय भारती गांव मुस्तफाबाद में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फ़ैल गई सराय भारती गांव में 65 वर्षीय मानती देवी मां शव घर के अंदर और 22 वर्षीय बेटी गौरी की शव को खेत में धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय भारती गांव में मां और बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई।वही डबल मर्डर से इलाकाई लोगों में सनसनी फ़ैल गई। मां का शव घर के अंदर मिला है तो वही बेटी का शव गांव के बाहर खेत में मिला है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही हत्या में शामिल लोगों की तलाश में पुलिस ने टीम गठित कार्यवाही के लिए जुट गई है।हालांकि हत्या की वारदात को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
वही पुलिस अधिक्षक ओमबीर सिंह ने बताया कि सुबह रसड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि सराय भारती को मुस्तफाबाद कहलाता है वहां मानती देवी और उनकी पुत्री गौरी की डेड बॉडी पड़ी है इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची है हमारी सभी टीमें यहां पर आई है जानकारी के अनुसार इस घर में तीन लोग रहते थे बेटी गौरी दिव्यांग है इन दोनों पर भारी प्रहार किया गया है जिसे दोनो की हत्या की गई है और घर में साक्ष्य मिटाने के प्रयास किया गया है जो घर में ब्लड गिरा है वहां धोया गया है गौरी का शव घर के पीछे धान को खेत में पड़ी हुई है देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि घर में घटना की गई है और गौरी का शव 30 मीटर दूर धान की खेत में पड़ी हुई है पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है जल्द ही घटना का सुराग लगेगा और पर्दाफाश होगा।
