बिहार

श्री श्याम मंदिर पटना सिटी में चौक चंदा सिंधारा का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) श्री श्याम मंदिर पटना सिटी के प्रांगण में बाबा श्याम का चौक चंदा सिंधारा कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने उत्सव में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम को भव्य रत्न जड़ित बागा अर्पित किया गया। इसके साथ ही रंग-बिरंगे 51 फूलों की मालाओं से बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को अंदर और बाहर रंग-बिरंगे गुब्बारों एवं आकर्षक रोशनी से सजाया गया था।

भक्तों द्वारा बनाकर लाए गए छप्पन भोग बाबा श्याम को अर्पित किए गए। शाम को भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय श्याम भक्तों ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों के साथ रासलीला का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्याम भक्त झूमते-गाते नजर आए।

कार्यक्रम के बाद बाबा श्याम की विशेष आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम की संयोजक श्याम सखी की सदस्यों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम सखी के सदस्यगण, अमर अग्रवाल, दिलीप डीडवानिया, राहुल अग्रवाल, प्रदीप जैन, सोनू, श्याम सेना, श्याम परिवार सहित अन्य स्थानीय भक्तों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related posts

पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

एम्स पटना में हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत हिंदी प्रतिज्ञा समारोह आयोजित

बिहार में 45 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं; डबल इंजन सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है : तेजस्वी प्रसाद यादव

error: