पंजाब

मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है

सोहना, सुशीला देवी :  गुडगांव गोल्फ कोर्स रोड पर महिला राइडर को टक्कर, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस आरोपी कार चालक पर केस गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले में खुद संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी, इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ थाना सेक्टर-56 में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कार चालक द्वारा महिला राइडर को टक्कर मारने की घटना सामने आई थी। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को जल्द ही काबू कर नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा।

गुरुग्राम पुलिस पीड़िता से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है, ताकि घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी और बयान लिए जा सकें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर कानून तोड़ने और दूसरों की जान को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा और जरूरत पड़ने पर ऐसे मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

‘आपके द्वार’ का आयोजन किया जाएगा : जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह

आशा वर्कर्स का हल्लाबोल, विधायक मनमोहन भड़ाना के कार्यालय का किया घेराव

गाड़ियों पर फर्जी सरकारी पट्टियां-नंबर प्लेट और हूटर लगाकर रौब जमाने का आरोप, पुलिस ने दो कारें कब्जे में लीं

error: