उत्तरप्रदेश

नाबालिग किशोरी एक सप्ताह से हुई लापता, युवक पर नाबालिक को भगाने का आरोप

बलिया, संजय कुमार तिवारी :   गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी करीब एक सप्ताह पूर्व घर से बिना बताए निकल गई थी, जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

किशोरी के पिता ने मामले में दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए गड़वार थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 8 सितंबर को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।इस संबंध में चौकी इंचार्ज बांक बहादुर सिंह ने बताया कि नाबालिग किशोरी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही किशोरी और आरोपी युवक का पता लगाने में जुटी है।

Related posts

गुमशुदा विधायक की तलाश, बाढ़ में विधायक फरार गुमशुदा की लगी पोस्टर

बीजेपी नेता ने कहा कि जब हम विधायक थे तो कटान पीड़ितों के लिए गांव और नगर बसा दिए

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

error: