उत्तरप्रदेश

गुमशुदा विधायक की तलाश, बाढ़ में विधायक फरार गुमशुदा की लगी पोस्टर

बलिया, संजय कुमार तिवारी : घाघरा नदी आई बाढ़ से बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ गई है कई दिनों से बलिया में एक चर्चा का विषय बना हुआ है सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में एक युवक के द्वारा पोस्टर चिपकाया जा रहा है जिस पर सिकंदरपुर से सपा के विधायक मुo जियायुद्दीन रिजवी की तस्वीर लगी हुई है।सपा विधायक जियायुद्दिन रिजवी के तस्वीर को पोस्टर लगाकर लिखा गया है कि क्षेत्र में बाढ़ विधायक फरार “गुमसुदा” यह पोस्टर हर चट्टी चौराहों पर लगाया गया है वही पोस्टर को लेकर लोगों को यह बताया जा रहा है कि ‘ क्षेत्र में बाढ़ विधायक फरार’ जनता भी यह कह रही है कि हमने मोबाइल पर देखा है कि विधायक बाढ़ देखने के लिए कनाडा गए है।

भले ही सारी व्यवस्था चौपट हो जाए फिर भी रिजवी साहब जिंदाबाद। वही पोस्टर लेकर घूम रहा युवक सुमित यादव ने बताया कि क्षेत्र में हमारी भयंकर बाढ़ आई हुई है कई जगह घर गिर चुका है कई जगह मड़ई गिर चुकी है कई लोगों को साप काट चुका है दवाई नही हुई कई लोग बीमार है किसी तरह से वहां बाढ़ राहत सामग्री नही पहुंच रही है लेकिन विधायक का पता नही है कि वह कहां है।हम एक नागरिक होने के नाते अगर जनता उन्हें विधायक के रूप चुनी है तो हम विरोध के रूप पोस्टर चिपका रहे है कि विधायक कभी तो आएं।हम लोग कल से पोस्टर चिपका रहे है लेकिन विधायक का पता नही है कि वह कहा है या नही है इस लिए हम लोग गुमसूदा का पोस्टर चिपका रहे है कहने के लिए तो कुछ भी कहा जा सकता है कि राम का दूसरा रूप हूं।जब जनता से बात होती है और जनता से कहा जाता है कि आप विधायक के पास नही गए तो विधायक कहते है कि मेरी सरकार नही है विधायक के पास हर सवाल का जवाब था है कि मेरी सरकार नही है।

Related posts

नाबालिग किशोरी एक सप्ताह से हुई लापता, युवक पर नाबालिक को भगाने का आरोप

बीजेपी नेता ने कहा कि जब हम विधायक थे तो कटान पीड़ितों के लिए गांव और नगर बसा दिए

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

error: