उत्तरप्रदेश

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

यूपी, (न्यूज़ क्राइम 24) फिल्म के निर्माता निर्देशक और प्रमुख कलाकारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिल्म के कुछ खास अंश भी दिखाए। इनमें नीब करोरी बाबा की आध्यात्मिक यात्रा और गुरु गोरक्षनाथ से जुड़े प्रसंग शामिल हैं।

फिल्म के निर्देशक और निर्माता विशाल चतुर्वेदी के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ में नीब करोरी बाबा के घर छोड़कर ईश्वर की खोज में निकलने की आध्यात्मिक यात्रा को दर्शाया गया है।बताया गया कि बचपन में मां के निधन के बाद लक्ष्मी नारायण शर्मा, जो आगे चलकर नीब करोरी बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए, घर से निकले और इस दौरान उनका संपर्क नाथ संप्रदाय के संतों से हुआ।फिल्म में गुरु गोरक्षनाथ की पंक्तियों का भी संदर्भ लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म के प्रयासों की सराहना करते हुए पूरी टीम का उत्साह बढ़ाया।करीब दो करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी मूल रूप से झांसी के रहने वाले हैं और उनकी पढ़ाई गोरखपुर में हुई है।

फिल्म की टीम का कहना है कि उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं।नोएडा की फिल्म सिटी के साथ-साथ वाराणसी चित्रकूट, मथुरा, वृंदावन, प्रयागराज और आगरा जैसी जगहें शूटिंग के लिए बेहतरीन लोकेशन उपलब्ध कराती हैं।
खास बात यह है कि फिल्म की टीम अब उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में टैलेंट हंट भी आयोजित करेगी।
इस टैलेंट हंट के जरिए स्थानीय और थिएटर कलाकारों को फिल्मों में काम करने का मौका देने की कोशिश की जाएगी।

फिल्म टीम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के कलाकारों को फिल्म निर्माण से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को बड़े मंच तक पहुंचाना है।कुल मिलाकर ‘हनुमान अंश’ के जरिए आध्यात्मिक कहानी के साथ-साथ यूपी के स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को भी फिल्मी मंच देने की तैयारी है।

Related posts

वृद्ध महिला ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

बाढ़ विभाग बोरियों में भर रही आधा अधूरा मिट्टी

एक सप्ताह में दूसरा दिव्यांग ज्योति का मामला आया सामने जिलाधिकारी पहुंचे ज्योति के घर

error: