कामवन, (न्यूज़ क्राइम 24) कस्बे में विधायक नौक्षम चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को मौके पर पहुंचकर जाना। इस दौरान लोगों ने विधायक के सामने पानी निकासी और पेयजल सहित लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को रखा।विधायक नौक्षम चौधरी ने जलभराव एवं पानी निकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्वयं मौके पर जाकर क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पेयजल की समस्या को लेकर भी लोगों ने अपनी परेशानी बताई। विधायक ने कहा कि जनता द्वारा बताई जा रही कई समस्याएं करीब 10 वर्ष पुरानी हैं
जिनका समाधान पूर्व में नहीं हो पाया।विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में कस्बे में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए, जिसके कारण आज भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी पुरानी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।विधायक नौक्षम चौधरी ने आगामी 9 सितंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का चेयरमैन बनाकर कस्बे के विकास को नई गति दें।उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 9 सितंबर को पहले मतदान, फिर जलपान करें और भाजपा के पक्ष में मतदान कर नगर पालिका में भाजपा का चेयरमैन बनाने में अपना योगदान दें।
