बिहार

विश्व स्वास्थ्य संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने टास-1 गतिविधि का किया निरिक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गुरुवार को राजेंद्र नगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इम्प्लीमेंटशन इकाई अंतर्गत मध्य विधालय, संदल पुर, पटना का विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेशनल प्रोफेशनल ऑफिसर डॉ. कमलाकर ने दौरा किया. मालुम हो कि ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे-1 के अंतर्गत जिला के विभिन्न स्कूलों में कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों की फ़ाइलेरिया जांच की जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार को संदलपुर स्थित मध्य विद्यालय में कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के कुल 94 बच्चों जाँच किया गया. जांच में 2 बच्चे फाइलेरिआ पॉजिटिव पाए गए. मालुम हो कि बच्चों की क्यू फैट किट के माध्यम से फाइलेरिया संक्रमण की जांच की जा रही है. राजेंद्र नगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इम्प्लीमेंटशन इकाई अंतर्गत कुल 4 विद्यालय में विद्यार्थियों की जांच की गयी।

पहले के जांच किट को एक सप्ताह तक रखें सुरक्षित :

विद्यालय में जांच गतिविधि का डॉ. कमलाकर ने सूक्ष्मता से निरिक्षण किया. उन्होंने जांच टीम को निर्देश दिया कि सभी एकत्रित नमूनों को सुरक्षित रखें. उन्होंने कहा कि पहले के जांच किट को भी एक सप्ताह तक सुरक्षित रखना है. उन्होंने जांच टीम को भी जरुरी दिशानिर्देश दिए. इस अवसर पर डॉ. कमलाकर के साथ निरिक्षण टीम में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र प्रसाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्टेट एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय, जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार कल्याणी कुमारी, वीडीसीओ, सिफार प्रतिनिधि नेहा और अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास के आरोपी समेत 10 गिरफ्तार!

एनएमसीएच में ‘गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस’ पर कार्यशाला : शोध में नैतिकता और रोगी सुरक्षा पर जोर

बाढ़ के पानी के बीच बिजली के तार की चपेट में आया युवक, मुकेश कुमार की मौत!

error: