बिहार

बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- स्थायी समाधान खोजने में विफल है डबल इंजन सरकार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति को चिंताजनक और गंभीर बताते हुए राज्य सरकार पर राहत एवं बचाव कार्यों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में बाढ़ आई नहीं, बल्कि लाई गई है, ताकि भ्रष्टाचार के जरिए एनडीए नेता लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष तटबंध निर्माण, कटाव निरोधी कार्य, आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत-बचाव और शिविरों के नाम पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि डबल इंजन सरकार बाढ़ के संकट का स्थायी समाधान खोजने में विफल रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब हर वर्ष तटबंधों के नाम पर 4 से 5 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं तो हर साल बांध टूटने की स्थिति क्यों पैदा होती है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य सरकार के पास बाढ़ से निपटने के लिए कोई दीर्घकालिक योजना और स्पष्ट दृष्टि नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से बिहार के लोगों को हर वर्ष बाढ़ जैसी आपदा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत और बचाव के लिए ठोस एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

Related posts

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

IGIMS पटना में शिक्षक दिवस पर डॉक्टरों और कर्मचारियों ने साझा किए विचार

error: