बिहार

पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप के खिलाफ किसानों का मोर्चा, बोले- जमीन नहीं देंगे

फुलवारीशरीफ, अजीत। पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि एकत्रीकरण नीति के विरोध में किसानों और मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है. किसानों का कहना है कि उनकी उपजाऊ और पुश्तैनी जमीन लेकर टाउनशिप बसाने की योजना उन्हें किसी कीमत पर मंजूर नहीं है. इस संबंध में कंसारी निवासी देवेंद्र प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित आपत्ति भेजकर अपनी जमीन को प्रस्तावित भूमि एकत्रीकरण योजना से मुक्त करने की मांग की है।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय मधु ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन लेकर ऐसी टाउनशिप विकसित करने की तैयारी कर रही है, जिसमें किसानों और मजदूरों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी. किसानों का कहना है कि उनकी जमीन पर बड़े-बड़े लोगों के आशियाने बनेंगे, बड़े स्कूल और अस्पताल खुलेंगे, लेकिन जमीन देने वाले गरीब किसान और मजदूरों को इसका क्या लाभ मिलेगा, यह स्पष्ट नहीं है।

किसानों ने कहा कि वे अपनी जमीन पर बड़े लोगों के आशियाने बनाने के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं देंगे. जमीन केवल खेती का साधन नहीं, बल्कि उनके परिवार की पहचान, आजीविका और पूर्वजों की धरोहर है. किसानों ने भूमि एकत्रीकरण नीति को लेकर पारदर्शिता और प्रभावित परिवारों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय मधु के नेतृत्व में आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही गई है. इस दौरान गोरखनाथ सिंह, ज्वाला सिंह, अरुण सिंह, जनक कुमार, राहुल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और मजदूर मौजूद रहे।

Related posts

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- स्थायी समाधान खोजने में विफल है डबल इंजन सरकार

error: