बिहार

हर्षोल्लास के साथ गायघाट सेटेलाइट शाखा में 70 वा एल आई सी स्थापना दिवस मनाया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय जीवन बीमा निगम एक सितम्बर 2926 को अपनी 70 बी वर्षगांठ मना रहा है।वर्ष 1956 में स्थापित भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने वित्तीय सुरक्षा और बेहतर सेवा प्रबंधन के माध्यम से सफल सात दशक पूरे कर लिए।। इस कड़ी में स्थानीय गायघाट सेटेलाइट शाखा में भी भारतीय जीवन बीमा निगम की 70 वा स्थापना दिवस मनाया गया।।

एल आई सी द्वारा बाजार हिस्सेदारी की 65 प्रति के साथ आज भी अग्रणी कंपनी में शुमार है, इस मौके पर सैटलाइट शाखा प्रबंधक श्री प्रत्यूष कुमार ने पिछले उपलब्धियां साझा किया साथ ही यह बताया।आज भी 42 करोड़ पॉलिसी धारकों की अटूट विश्वास एवं आस्था ही इस वित्तीय कंपनी की पूजी है।

उन्होंने पॉलिसी धारकों को सेवा बेहतर रूप से देने के लिए संकल्पित एवं प्रतिबद्धता जाहिर किया एवं देश की अर्थव्यवस्था में एल आई सी की मजबूत जिम्मेदारी की भूयषी प्रशंसा किए।
देश की अर्थव्यवस्था में एलआईसी की मजबूत जिम्मेदारी जनता की गाढ़ी कमाई और बचत को सुरक्षित रूप से देश के बुनियादी ढांचे, सरकारी प्रतिभूतियों और दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं में निवेश करके राष्ट्र निर्माण और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना ही भारतीय जीवन बीमा निगम मूल लक्ष्य है।इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम के पदाधिकारी शैलेश कुमार सिन्हा, संजय कुमार ने भी एल आई सी की परंपरा सबसे पहले ग्राहक सेवा इस पर भरोसा एवं विश्वास दिलाया।

इस शुभ अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम की अभिकर्ता श्री प्रिय व्रत सामंत ने बीमाधारको की अटूट विश्वास, आस्था पर भरोसे बनाए रखने के लिए बीमा धारकों की आभार प्रकट किया साथ ही उन्होंने एल आई सी स्थापना दिवस पर सभी देश वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया।विकास अधिकारी अर्जुन सिंह, निक्की आनंद, कुमार सौरभ ने भारतीय जीवन बीमा निगम की पहुंच जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिए।साथ ही अभिकर्ता सुजीत कुमार सिन्हा राजीव रंजन सिन्हा अन्नपूर्णा कुमारी उपेंद्र कुमार,ने भी एल आई सी स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दिलीप कुमार, अनिल कुमार, रजनीश कुमार, रबींद्र कुमार के साथ बहुत सारे अभिकर्ता उपस्थित हुए।

Related posts

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

बाढ़ को लेकर अलर्ट शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुम्भा के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

गन्ना किसानों के KCC संबंधी मामलों के समाधान के लिए बिहार सरकार की पहल : किसानों के हित में केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह

error: