बिहार

पटना ट्रैफिक पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, यातायात व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के कार्यों की हुई समीक्षा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा ‘लाइन डे’ का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की गई। बैठक में शहर में जाम की समस्या, यातायात संचालन और सुगम आवागमन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही यातायात अधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों, ड्यूटी, छुट्टियों तथा ऑन-ड्यूटी अनुशासन की भी समीक्षा की गई।

पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने, आम लोगों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने और यातायात नियमों का प्रभावी ढंग से पालन कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई। पटना यातायात पुलिस ने कहा कि शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम और बाधारहित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर जिला अंतर्गत चल रही विकासात्मक एवं लोक कल्याण कारी योजनाओं को दें गति : डीएम

समय पर जांच और अस्पताल की देखभाल से बढ़ा भरोसा, सुरक्षित मातृत्व की ओर बढ़ रहा बिहार

जनसुनवाई में मंत्री शीला मंडल ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

error: