पंजाब

पवन के कातिलों को इंसाफ न मिलने पर परिजनों का गुस्सा फूटा

चंडीगढ़, धर्मवीर पंडित :  रेलवे स्टेशन लाइट प्वाइंट पर लगाया जाम पवन के हत्यारों की गिरफ्तारी और इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर दिखाई दिया। नाराज परिजनों और समर्थकों ने रेलवे स्टेशन लाइट प्वाइंट पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

परिजनों का आरोप है कि पवन की हत्या के मामले में अब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम खोलने को लेकर बातचीत शुरू हुई।परिजनों ने साफ कहा कि उनकी एक ही मांग है—पवन के कातिलों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके

Related posts

कब्जाधारियों को 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी दी है : कमिश्नर डॉ. पंकज यादव

राक्सेड़ा गांव में विकास कार्यों की सौगात, 20 लाख की लागत से बनेगी हरिजन चौपाल

दशहरा कमेटी हनुमान चालीसा के पाठ से शुरू हुई

error: