बिहार

ईद मिलाद-ए-नबी पर लालू-तेजस्वी समेत राजद नेताओं ने दी मुबारकबाद, अमन-भाईचारे का दिया संदेश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) ईद मिलाद-ए-नबी के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने बिहार एवं देशवासियों, खासकर मुस्लिम समाज के लोगों को दिली मुबारकबाद दी।

राजद नेताओं ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलाद-ए-नबी सभी को नेक राह पर चलने तथा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है। पैगंबर मोहम्मद साहब ने अपना जीवन इंसानियत की भलाई के लिए समर्पित किया और उनके जीवन से समाज में शांति, भाईचारे और अमन का संदेश मिलता है। नेताओं ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की कि इस मुबारक मौके पर देश और बिहार की खुशहाली के लिए दुआ करें तथा पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं। इस अवसर पर सांसद मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, मनोज कुमार झा, सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह, संजय यादव, सुनील कुमार सिंह समेत राजद के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Related posts

आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर पटना नगर निगम के नोटिस पर विधायक रत्नेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

स्कूल की छात्राओं ने चौक थाना के पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

गोयल कराटे एकेडमी में बेल्ट टेस्ट, प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिला प्रमोशन

error: