बिहार

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार भाजपा कार्यालय में फहरा तिरंगा, संजय सरावगी ने वीर सेनानियों को किया नमन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शनिवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के बीच जलेबियां भी बांटी गईं। इस अवसर पर संजय सरावगी ने देशवासियों और बिहारवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों के त्याग और संघर्ष को याद करने का दिन है।

उन्होंने कहा कि असंख्य वीरों के बलिदान की बदौलत आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। उनके त्याग को देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बिहार भी विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और राज्य में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण को गति देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है। संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। स्वतंत्रता की अमूल्य विरासत को सुरक्षित रखते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।

Related posts

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा एम्स पटना, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026 ने बिहार में महिला उद्यमिता, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का उत्सव मनाया

एलिवेटेड रोड, आरओबी और एयरपोर्ट अप्रोच रोड समेत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की हुई समीक्षा

error: