बिहार

शेखपुरा में LSBA की समीक्षा, डीएम ने दी 2 महीने की डेडलाइन

शेखपुरा, उमेश कुमार : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (LSBA) को गति देने के लिए शनिवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने की।

बैठक में डीएम ने जिले की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में निर्माणाधीन 20 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों (CSC) के अवशेष कार्य यथाशीघ्र पूरे किए जाएं।

डीएम ने कहा कि सभी पंचायतों को स्वच्छता के 10 मानकों पर ‘आदर्श ग्राम पंचायत’ बनाया जाए। महादलित टोलों को प्राथमिकता देते हुए अगले 2 महीनों के भीतर शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

अपशिष्ट प्रबंधन पर डीएम ने स्कूल, कॉलेज, हाट-बाजार और दुकानों से यूजर चार्ज की नियमित वसूली और खराब पड़े e-रिक्शों की तत्काल मरम्मत का आदेश दिया। नगर-ग्रामीण क्षेत्रों की ‘अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली’ को पोर्टल पर अपलोड करने को कहा।

‘हर घर नल का जल’ योजना के तहत सोखता निर्माण, ‘सुजलाम भारत’ के तहत जल आंकलन, हर घर सर्टिफिकेशन और जल आपूर्ति में बाधा न हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश मिला। ऑपरेटरों के लंबित भुगतान भी जल्द निपटाने को कहा गया।

डीएम ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों को जमीनी निगरानी और नियमित बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि समयसीमा में काम पूरा न होने या लापरवाही पर संबंधितों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त, डीआरडीए निदेशक, सभी बीडीओ, स्वच्छता पर्यवेक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

error: