बिहार

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

दिल्ली, सोनू कुमार :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के भोगपुरम में ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। श्री मोदी ने यात्री टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई अड्डे की अत्याधुनिक सुविधाओं की समीक्षा की और अधिकारियों से इसके डिजाइन, उन्नत प्रौद्योगिकी, मास्टर प्लान तथा हवाई अड्डे के भविष्य में विमानन केंद्र के रूप में विस्तार से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

प्रधानमंत्री ने 13 हजार 500 से अधिक आदिवासी महिलाओं की पारंपरिक थिम्सा नृत्य प्रस्तुति देखी, जो उत्तरी आंध्र की जीवंत आदिवासी संस्कृति को दर्शाता है।

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!

error: