बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

दिल्ली, सोनू कुमार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और खेल सहित कई क्षेत्रों में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और भारतीय हस्तशिल्प तथा कलाकृतियों को उपहार के रूप में देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना था। श्री मोदी ने कहा कि सही अवसर और सही मार्गदर्शन मिलने पर युवाओं की क्षमता देश की सबसे बड़ी शक्ति बन जाती है।

श्री मोदी ने कहा कि आज भारत के युवा विश्‍व के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा के बल पर भारत विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन बाजार बन चुका है और सेमीकंडक्टर निर्माण, नवाचार तथा निजी अंतरिक्ष मिशनों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में छह सौ 50 से अधिक नए विश्वविद्यालय, 14 हजार नए कॉलेज, चार हजार से अधिक आईटीआई, नौ नए आईआईएम, सात नए आईआईटी और 13 नए एम्स स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 14 हजार से अधिक पीएम श्री स्कूल और 10 हजार अटल टिंकरिंग लैब नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया, यूनिवर्सिटी गेम्स और यूथ गेम्स ने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का अवसर दिया है।

इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी गौतमानंदजी महाराज भी उपस्थित थे।

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

सहकारी बैंकों को बनाएंगे आधुनिक, किसानों की आय बढ़ाना लक्ष्य : सीएम सम्राट चौधरी

error: