बिहार

शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस के द्वारा मनेर में टायर जलाकर किया गया प्रदर्शन

मनेर, (न्यूज़ क्राइम 24) शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के नेतृत्व में गुरुवार को अहले सुबह मनेर थाना के गोरैया स्थान चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को टायर जलाकर जाम कर दिया गया एवं आगजनी की घटनाओं का अंजाम देखकर घंटे सड़क जाम किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ब्रह्मप्रकाश यादव ने कहा कि एनडीए की सरकार में नेता – मंत्री के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं और आरामदायक जीवन जीते हैं। परीक्षा के समय उन्हें प्रश्न पत्र मुहैया करा दिया जाता है और वह आसानी से सफलता हासिल कर लेते हैं उन्होंने और गरीब लोगों के बच्चे सड़कों पर लाठी खाते हैं।

नीट परीक्षा में धांधली रोका जाए। कांग्रेस के नेता सह प्रखंड अध्यक्ष अरुण आर्य ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा की मांग की गयी। संविधान में हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने का अधिकार है। लेकिन केंद्र की एनडीए सरकार अधिकार मांगने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार अधिकार के द्वारा अपनी मांगों को लेकर मांगने पर लाठी – डंडे से दौड़ा – दौड़कर मारती है। पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस का मनेर प्रखंड उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री जल्द इस्तीफा दें अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। बेकसूर छात्रों का पीटना बंद करें। अगर हमारा मांग नहीं माना गया तो आंदोलन जारी रहेगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित भाजपा का वरिष्ठ नेताओं को मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। सड़क जाम एवं पुतला दहन में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: