पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रात्रिकालीन गश्ती एवं वाहन जांच अभियान को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में 21-22 जुलाई 2026 की रात नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) ममता कल्याणी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित रात्रिकालीन गश्ती दलों एवं पुलिस पोस्टों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गश्ती दलों की सक्रियता, कार्यप्रणाली, तैनाती तथा वाहन जांच अभियान का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को रात्रिकालीन गश्ती नियमित, सतर्क और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
एसपी (मध्य) ने अधिकारियों को अपराध की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया। पटना पुलिस ने कहा है कि अपराध नियंत्रण, आमजन की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण के लिए रात्रिकालीन गश्ती एवं वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
