बिहार

बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव : ईवीएम-वीवीपैट का द्वितीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 182-बाँकीपुर विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों के तहत मंगलवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में ईवीएम एवं वीवीपैट का द्वितीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न कराया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रक्रिया के दौरान विधानसभा क्षेत्र के सभी 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम और वीवीपैट का आवंटन किया गया।

इस मौके पर अपर समाहर्ता खगेश चन्द्र झा, बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव के निर्वाची पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार सहित चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने बताया कि रैंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनी रहे।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य

error: