शेखपुरा, उमेश कुमार : राज्य सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए चलाए जा रहे सहयोग शिविर का सोमवार को शेखपुरा में आयोजन किया गया। बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग सह जिला प्रभारी सचिव श्री कँवल तनुज (भा.प्र.से.) ने जिले का दौरा कर शिविरों का निरीक्षण किया।
सचिव ने नगर परिषद बरबीघा के बुलाचक वार्ड-08 तथा नगर परिषद शेखपुरा अंतर्गत ऐतिहासिक अरगौती पोखर परिसर में आयोजित शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी” – सचिव
शिविर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सचिव श्री तनुज ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया:
सहयोग शिविर में आम जनता द्वारा जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन सभी का एक निश्चित समयसीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”_
लाभुकों को मिला लाभ
शिविर के दौरान सचिव द्वारा जन-कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों को सीधे लाभान्वित किया गया।
- प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 04 लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
- 05 लोगों को मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
लाभ मिलने पर लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखी गई।
भव्य स्वागत
स्थानीय प्रशासन द्वारा सचिव का भव्य स्वागत किया गया। जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने उन्हें जल-जीवन-हरियाली का प्रतीक चिन्ह पौधा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बरबीघा एवं शेखपुरा सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। शिविर शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
